- Hindi News
- एचआरटीसी बसों में खत्म होगा चेंज का झंझट
एचआरटीसी बसों में खत्म होगा चेंज का झंझट
हिमाचलपथ परिवहन निगम की कैशलैस यात्रा को शुरू करवाने के लिये देश की आठ बड़ी कंपनियों ने आवेदन किया है। इसके लागू होने के बाद राज्य में लोगों को खुले पैसे के झंझट से कंडक्टर आैर यात्री दोनों को निजात मिलेगी। कंपनियां 25 सितंबर को निगम प्रबंधन को इस नई तकनीक बारे अपनी प्रस्तुति देंगी। कैशलैस यात्रा को शुरू करवाने के लिए निगम प्रबंधन ने आवेदन मांगे थे। इसमें आठ कंपनियों ने अावेदन किया है। अब निगम प्रबंधन इस नई तकनीक के बारे में इन कंपनियों से जानेगा कि इस योजना पर कैसे काम शुरू किया जाए ? क्योंकि निगम के लिए भी यह योजना नई है इसलिए निगम चहा रहा है कि पहले कंपनियाें से इस नई तकनिक के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल की जाए ताकि बाद में कोई परेशानियां पेश आए। इस प्रेजेनटेशन में निगम कंपनियों से यह भी जानेगा कि योजना काे शुरू करने के बाद कंपनियों को निगम को पैसा देना होगा या एचआरटीसी कंपनियों को पैसा देगी।
आठ कंपनियों ने किया आवेदन
^अधिनिगमकी कैश लेस यात्रा के लिये देश की आठ कंपनियों ने आवेदन किया है यह कंपनियां 25 सितंबर को अपना प्रेजेनटेशन देगी उसी के बाद निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। डॉ.आरएन बत्ताा , प्रबंधनिदेशक एचआरटीसी।
अपनी तरह की पहली होगी यात्रा
बसोंमें कैशलैस यात्रा पूरे देश में हिमाचल में अपनी तरह की पहली एसी यात्रा हाेगी जिसमें बस में सफर करने के लिए यात्रियों के डेबिट क्रेडिट कार्ड बना कर दिये जाएगें, इसके बाद यात्रियों को यात्रा करने के लिये अपने साथ पैसे ले कर नहीं चलना पड़ेगा। एटीएम की तरह उनके कार्ड बना कर दिये जाएगें। जो निगम प्रबंधन का अपनी तरह का पहला प्रयास होगा। निगम ने प्रदेश की जनता काे बेहतर सेवा देने के लिए इस योजना काे तैयार किया है। जिस पर कंपनियां 25 सितंबर को इस बारे अपना प्रस्तुतीकरण देने रही है।
रिचार्ज कूपन मिलेगा
निगमकी इस कैशलैस यात्रा को शुरू करने के लिए निगम लोगों को रीचार्ज कूपन उपलब्ध करवायेगा जो इन्टरनैट के माध्यम से बैंकों के साथ आॅनलाईन जुड़ा होगा। लोग ऑनलाईन ही इस कूपन को रीचार्ज करवा सकेंगे। इसके बाद यात्रियों को यात्रा करने के लिए छुटे पैसों के लिए परिचालकों के साथ नहीं उलझना पड़ेगा उस कार्ड के इस्तेमाल के बाद पैसे खुद खुद कटते जाएगें और बैलेंस आगे जुड़ता जाएगा।