पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबाल में भटोली ने जोगेंद्रनगर को हराया

हैंडबाल में भटोली ने जोगेंद्रनगर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगेंद्रनगर | जोगेंद्रनगरके डिग्री कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में भटोली कॉलेज ने जोगेंद्रनगर को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। वहीं देहरी कॉलेज से सरकाघाट को, मंडी कॉलेज घुमारवीं के बीच खेले गए मुकाबले में घुमारवीं ने मंडी पराजित किया। बिलासपुर कुल्लू में कुल्लू विजय रहा। एमएलएसएम सुंदरनगर ने पीजी सेंटर शिमला को हराया। ऊना कॉलेज ने संगड़ाह को हराकर जीत हासिल की। महिला वर्ग में ऊना ने अर्की को, बिलासपुर ने जोगेंद्रनगर को, आरकेएमवी शिमला ने देहरी को पराजित किया। पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश करने वालों में सुंदरनगर, ऊना महिला वर्ग में आरकेएमवी शिमला बिलासपुर कॉलेज ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह जानकारी प्रो. चेतना शर्मा प्रेस प्रभारी ने दी।