- Hindi News
- लांगवुड में नजर आया तेंदुआ, दहशत में लोग
लांगवुड में नजर आया तेंदुआ, दहशत में लोग
तेंदुएका पकडने के लिए वन विभाग की ओर से कई दिन पहले लोगों की शिकायत पर यहां लांगवुड में पिंजरा लगाया गया था। वन विभाग की और से लगाए गए पिंजरे में कोई भी जानवर नहीं रखा गया है। जिससे यहां पर तेंदुआ खुलेआम घुम रहा है। यदि पिंजरे में तेंदुए के लिए शिकार के रूप में कोई जानवर रखा गया होता तो यह तेंदुआ पकड में सकता था अौर लोगों को भी डर के साये में जीने में मजबूर नहीं होना पड़ना था।
भास्कर न्यूज| शिमला
लांगवूडमें हरी निवास के साथ वीरवार को शाम के समय तेंदुए के देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानिय लोगों ने तेंदुए को भगाने के लिए वहां पर पटाखे और शोर किया। इससे तेंदुआ भाग कर एक खंडहर में छिप गया। लोगों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार यहां पर देखा गया है। तेंदुए की दहशत से लोगों को डर के साये में जीना पड़ रहा है। लोगों ने तेंदुए के देखे जाने की सूचना कई बार वन विभाग को भी की है जिसके चलते वन विभाग की ओर से यहां पर तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पर पिंजरा भी लगाया गया है। स्थानीय निवासी राहुल का कहना है कि यह तेंदुआ पिछले कई दिनों से यहां में देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सोमवार को दोपहर डेढ बजे भी यहां पर तेंदुए को दो शावकों के साथ देखा गया था। तेंदुआ काफी देर तक बाहर घुमता रहा और इसके बाद वह साथ लगते खंडहर में घुस गया था।