पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कट रहा ईएसअाई िमल रहा पीएफ

कट रहा ईएसअाई िमल रहा पीएफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुरा|औद्योगिक क्षेत्रझाड़माजरी स्थित हिल टॉप में स्थित फार्मा उद्योग नवदीप फार्मा के खिलाफ वीरवार को कामगारों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामगारों का कहना है कि सभी नियमों को ताक पर रखकर केवल कामगारों को ईएसआई पीएफ समेत सभी सुविधाओं से वंचित किया है, बल्कि उक्त उद्योग की ईएसआई पीएफ में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब उद्योग प्रबंधकों ने कुछ श्रमिकों को इसलिए उद्योग से बाहर का रास्ता दिखा दिया कि उन्होंने अपना दो महीने का वेतन मांग लिया। श्रम अधिकारी बद्दी पीसी ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास आज ही शिकायत आई उद्योग प्रबंधकों ने कुछ कामगारों का वेतन नहीं दिया है जिसे जल्द ही दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रम उद्योग में रजिस्ट्रेशन शिमला में होती है इसके बारे में पता लगाया जाएगा।