मिड टाउन क्लब के कार्य की सराहना
इनर व्हील की चेयरमैन के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाती मिड टाउन के सदस्य।
भास्कर न्यूज|शिमला
इनरव्हील क्लब शिमला मिड टाउन का चेयरमैन विजिट वीरवार को देहरादून से आई डिस्ट्रीक चेयरमैन मेघा बंसल ने किया। इस मौके पर उड़ान संस्था जहां क्लब एक बच्चे की फीस दे रहा है वहीं अभी संस्था जहां बच्चों को जरूरत के हिसाब से सामान क्लब द्वारा दिया जा रहा है। इसके अलावा रामनगर सरकारी स्कूल को एडोप्ट किया है। जिसके लिए क्लब कार्य कर रहा है। इस मौके पर मेघा बंसल ने स्कूल का दौरा कर बच्चों को पीने के पानी का कैंपर भी दिया। इसके बाद बालजी रेजेंसी में ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। चेयरमैन ने क्लब के प्रोजेक्ट फाइल को देखा और सराहना की। कार्यक्रम में अध्यक्ष विपन गुप्ता, सचिव आरती गोयल, आईएसओ किमी सूद, कोषाध्यक्ष सीमा कपूर, एडिटर रीचा गुप्ता, वाईस प्रेजीडेंट मधु पुन, एक्जिकेटिव सरोजनी सरीन, विजय कालरा, सीमा गुप्ता ने इस दौरान भाग लिया।