पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायस कॉल की दरों पर वीडियो कॉल

वायस कॉल की दरों पर वीडियो कॉल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|आगामी त्यौहारीसीजन को देखते हुए बीएसएनएल की ओर से अपने ग्राहकों को विशेष ऑफर के तहत वायस कॉल की दराें पर वीडियो कॉल करने की सुविधा प्रदान की है। बीएसएनएल महाप्रबंधक प्रेम सिंह ने बताया कि नए प्रमोशनल ऑफर के तहत वायस कॉल अौर वीडियो कॉल की दरें एक सम्मान हो गई है। इस सुविधा से त्यौहारों के दौरान उपभोक्ता अपने परिजनों से सस्ती दरों पर अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल करके बात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे देश में बीएसएनएल का उच्च कोटी का 3 जी नेटवर्क है। जिसपर स्पष्ट तस्वीर आवाज के साथ ग्राहक सस्ती दरों पर वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह ऑफर 90 दिन के लिए वैध होगा और यह 20 सितंबर से लागू होगा। बीएसएनएल की ओर से प्री पेड उपभोक्ताओं को 100, 150, 250 और 350 रुपए के टॉप अप पर फुल टाकटाइम की सुविधा प्रदान की है।