पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रे योजना को मिल सकती है क्लीयरेंस

रे योजना को मिल सकती है क्लीयरेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शहरके गरीबों को जल्द ही आशियाना मिल सकता है। राजीव आवास योजना के तहत कृष्णानगर में बनने वाले भवनों को एफसीए की क्लीयरेंस दिलवाने के लिए मुख्य सचिव ने निगम अधिकारियों को आश्वासन दिया है। राजीव आवास योजना पर एफसीए की आब्जेक्शन के बाद यह प्रोजेक्ट लटक गया था। इसे शुरू करवाने के लिए नगर निगम आयुक्त वीरवार को मुख्य सचिव से मिले और इस मामले में हस्तक्षेप कर एफसीए की क्लीयरेंस दिलवाने की मांग की। भेंट के दौरान मुख्य सचिव ने निगम अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में एफसीए के सामने निगम का पक्ष रखेंगे और इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के प्रयास करेंगे। गौर रहे कि राजीव आवास योजना के तहत कृष्णानगर में 224 भवन बनने हैं।