टीटी की स्टेट चैंपियनशिप आज से होगी
शिमला|इंदिरा गांधीखेल परिसर में शुक्रवार से 48 वीं स्टेट और अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू हो रही है। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी जिलों के सैकडों खिलाडी भाग ले रहे हैं। स्टेट चैंपियनशिप के लिए शिमला जिला टेबल टेनिस की ओर से जिले की टीम का चयन कर लिया है। लड़कों के वर्ग में अलग अलग वर्गों के मुकाबलों के लिए टीम में अंश सैनी, वंश गांधी, सौरभ शर्मा, प्रांजल रे, अविराज सिंह, आर्यमान गोपालका, हेमांग जिंदल, कर्तव्य, सिद्वार्थ, अनमोल रे, अविराज सिंह, शिवम राणा, करन ठाकुर, सिद्वार्थ सूद, शिवम राणा, अल्केश सैनी को जगह दी गई है। लड़कियों की टीम में अपूर्वा ठाकुर, छारवी सिंह, प्रगति, आहाना शर्मा, आदिशा सैनी, अंकिता वर्मा, सविता शर्मा, ज्योति शर्मा अौर शालिनी शामिल हैं।