पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौनिहालों की प्रस्तुित ने मोहा सबका मन

नौनिहालों की प्रस्तुित ने मोहा सबका मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | यूरोकिड्स इंटरनेशनल स्कूल संजौली की ओर से शनिवार को गेयटी थियेटर में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रिंसिपल अनुपमा भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने सरस्वती बंदना से किया। इसके बाद बच्चों ने वेस्टर्न, हरियाणवी डांस, पंजाबी हिमाचली डांस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्यातिथि बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में अदविका, अपूर्व, अरनव, अयान, कनिष्का, सक्षम, स्वयं, यशराज उमर, वेदिक, अंशिका सागर, अवनीत, तनवी, अर्पित, दिव्यांशी, इंशात, प्रज्ज्वल, आदिश, अंजलि , अंकिता, गार्गी, समायरा आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी।