- Hindi News
- पंेटिंग में निर्यात, सुहानी, शीतल गुरजीत अर्णव रहे फर्स्ट
पंेटिंग में निर्यात, सुहानी, शीतल गुरजीत अर्णव रहे फर्स्ट
दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में बंगिया सम्मेलनी की ओर से कालीबाड़ी में शनिवार को पंेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 350 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर पांच ग्रुप में यह प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें ग्रुप में निर्यात भंडारी अंकुर डे स्कूल प्रथम, स्वर्ण पब्लिक स्कूल के अरनिष्ट दूसरे स्थान पर, हिमालयन पब्लिक स्कूल कैथू की एकता तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में गुरजीत सिंह आकलैंड हाउस स्कूल प्रथम, रिधि शर्मा शोभा पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर, रामनख डीएवी टूटू तीसरे स्थान पर, ग्रुप सी में दयानंद पब्लिक स्कूल की सुहानी प्रथम, ताराहॉल की इशिता दूसरे और डीएवी टुटू के अखिलेश तीसरे स्थान पर, ग्रुप डी में डीएवी टूटू की शीतल पठानिया प्रथम, दयानंद स्कूल की अपर्णा दूसरे, डीपीएस के रॉयल तीसरे स्थान पर, ग्रुप में अर्णव मुखर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व प्रिसिंपल सनक कुमार चटर्जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बंगिया सम्मेलनी के लिए ढाई हजार रुपए दिए विजेताओं को सम्मानित किया। इस दाैरान डॉ. कल्लौल प्रमाणिक, एमके चौधरी, सोमनाथ चटर्जी , सुरजीत मुखर्जी, प्रणव मित्रा, सुबेतो आिद मौजूद थे।
पंेटिंग बनाते बच्चे।