आईजीएमसी में सिटी स्केन मशीन खराब
आईजीएमसीआए दिन कोई कोई मशीन खराब रहती है। कभी एक्स-रे मशीन खराब, तो कभी कोई वेंटिलेटर खराब। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की ऐसी हालत के कारण यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पिछले दो दिनाें से आईजीएमसी की एक मात्र सिटी स्केन मशीन खराब पड़ी है। इसके कारण मरीज दो दिनों से परेशान हाे रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि सिटी स्केन मशीन की ट्यूब खराब होने से यह दिक्कत पैदा हुई है।
पीजीआईरेफर करना पड़ा घायल: हमीरपुरजिला में शुक्रवार को गोली लगने से घायल हुए युवक को आईजीएमसी रेफर किया गया था। शुक्रवार रात को वह इमरजेंसी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने घायल के तीमारदार को सिटी स्केन कराने को कहा। घायल युवक के परिजन सिटी स्केन मशीन के कमरे तक पहुंचे तो उन्हें जबाव मिला की मशीन खराब है। इसके कारण डॉक्टरों ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
लोगोंको हुई परेशानी
शनिवारको कई लोग अस्पताल में सिटी स्केन कराने पहुंचे, लेकिन मशीन के शराब होने के कारण कई मरीजों को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। नीरज, रजनी देवी, कुलवंत का कहना है कि वह रोहड़ू से आए हैं। सिटी स्केन के कमरे के बाहर भीड़ होने से पहले तो काफी खुश हुए कि आज जल्दी ही काम हो जाएगा, लेकिन बाद में पता चला कि मशीन ही खराब है। आईजीएमसी की सिटी स्केन मशीन खराब होने से मरीजों को निजी लैब टेस्ट करवाना पड़ा। उनका कहना है कि उनसे सिटी स्केन के 600से 800 रुपए वसूले गए हैं।
^ सिटी स्केन मशीन को ठीक कराने के लिए कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्दी ही मशीन ठीक हो जाएगी। डॉरमेश चंद, वरिष्ठचिकित्सा अधीक्षक