एपीजी यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी
शिमला | एपीजीयूनिवर्सिटी में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी का शुभारंभ छात्रों ने गणेश वंदना से किया इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जी श्रीनिवासन मौजूद रहे। इस दौरान फैशन डिजायन के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही कॉलेज के छात्रों की ओर से भी कई प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई।