पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परवाणू में बस पलटी, छह घायल

परवाणू में बस पलटी, छह घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परवाणू | परवाणूबाईपास पर टोल बैरियर के पास शनिवार देर शाम को एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शाम को करीब सवा आठ बजे शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही दिल्ली नंबर की टूरिस्ट बस कामली गांव के समीप पलट गई। इसमें करीब 33 यात्री सवार थे। जिनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रितम सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि की है। घायलों में धर्म प्रकाश सोमनाथ की हालत ज्यादा गंभीर है।