- Hindi News
- फीस कम करने को दबाव बनाए ईसी सदस्य: सत्ती
फीस कम करने को दबाव बनाए ईसी सदस्य: सत्ती
भाजपाअध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एचपीयू में गुंडागर्दी, अराजकता मारपीट की घटनाओं पर गहरी चिंता प्रकट की है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एचपीयू का माहौल खराब हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र इसलिए उत्तेजित हैं क्योंकि सरकार ने विवि की ग्रांट को 90 करोड़ से घटाकर 63 करोड़ की है। बेतहाशा फीस बढ़ा कर आम छात्रों की पढ़ाई करना मुश्किल कर दिया है। फीस बढ़ौतरी के लिए सरकार जिम्मेवार है। एचपीयू आम परिवारों से आए छात्रों का एकमात्र केंद्र है। सरकार विवि की ग्रांट कम करके आम जनता के उपर बोझ डाल रही हैं वहीं पर विद्यार्थी संगठनों को भी चाहिए कि वो हिंसा का रास्ता छोड़ कर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करें जो कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। छात्र पढ़ाई करना चाहतें हैं उन्हें जबरदस्ती आंदोलन में घसीटा जाए ताकि विद्यार्थियों के आंदोलन में असामाजिक तत्वों को रोका जा सके। सत्ती ने कहा कि सीएम मामले में स्वयं हस्तक्षेप करें। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के ईसी सदस्य घटना की निंदा करने के बजाए सरकार पर दबाव बनाए। एचपीयू की ग्रांट इन एड बढ़ाकर फीस कम किया जाए। कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त कर दिया है और विश्वविद्यालय को भी सरकारी विभाग की तरह चलाने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नहीं है।