- Hindi News
- बाल स्कूल के छात्रों ने शिमला में जीते पुरस्कार
बाल स्कूल के छात्रों ने शिमला में जीते पुरस्कार
हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी को राजभाषा का दर्जा देने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थानों में निबंध, वाद-विवाद प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में सीनियर सेकंडरी स्कूल बाल के बच्चों ने भाषा वं संस्कृति विभाग की शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण, निबंध वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बाल स्कूल मंडी के जमा एक के छात्र खेम राज ने तृतीय, डीना ने सांत्वना पुरस्कार हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। पीएनबी द्वारा आयोजित हिंदी दिवस प्रतियोगिता में साहिल जमा एक कला संकाय, विजय जमा दो के बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। शौक्तअली साहिल जमा के बच्चों ने प्रश्नोतरी में दूसरा स्थान, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजय ने दूसरा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजय साहिल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। नगर परिषद की तरफ से आयोजित स्वच्छता घर-घर से कूड़ा उठाना विषय पर लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।