यूरो किड्स स्कूल में जंगल वाॅक
यूरोकिड्स न्यू शिमला की ओर से रविवार को शिमला पब्लिक स्कूल में हैल्थ इज वैल्थ डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि एडवाइजर एजुकेशन के दिनकर बुराथोकी, विशिष्ट अतिथि आरती सिंह, एकेडमिक कॉर्डिनेटर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, महासचिव ताईक्वांडो के विनोद कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की प्रिसिंपल रवीन सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने जंगल वॉक मार्चपास्ट किया। बच्चों ने इसके माध्यम से पशु पक्षियों को बचाने का संदेश दिया। बच्चों के सिस्टर और ब्रदर्स और अभिभावकों के लिए भी रेस थी, जिसमें ओजस्वी, रनव, समृद्धि ने जीत हासिल की। अभिभावकों में मिस्टर एंड मिसइज महाजन प्रथम, मिस्टर एंड मिस इज दुल्लर दूसरे स्थान पर, मिस्टर एंड मिस इज कंवर तीसरे स्थान पर रहे। बच्चों में सानिव, सूर्य, अदिसवी, अमायरा, वैभव, सानवी, अभिरल, अक्षिता, पार्थ, आरना, आर्य सूद, साहिरा, जय दुल्लर और रियांश दुल्लर, निशिन , दुविका ने प्रस्तुितयां दी।
यूरो किडस न्यू शिमला के बच्चे कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियां देते हुए।