- Hindi News
- शहर में दुकानें बनाकर नीलाम करेगा नगर निगम
शहर में दुकानें बनाकर नीलाम करेगा नगर निगम
निगमप्रशासन ने मालरोड और रिज सहित शहर के 32 स्थानों पर दुकानें बनाकर उन्हें नीलाम करने का फैसला लिया है। प्रशासन की ओर से इन दुकानों के निर्माण कार्य में आने वाली लागत को रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी अधिशासी अभियंता को आदेश जारी कर दिए हैं।
इससे पहले निगम ने इन स्थानों पर बैंकों की एटीएम मशीनें लगाने के लिए देने का फैसला लिया था। निगम की कड़ी शर्तों के कारण बैंकों ने एटीएम नहीं लगाए। बहरहाल दुकानों का निर्माण हो जाने से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। शहर के बेरोजगार युवाओं को अगर इन दुकानों का आबंटन किया गया तो कुछ हद तक उन्हे रोजगार के अवसर मिल जाएंगे। निगम प्रशासन ने 32 स्थानों को चिन्हित किया हुआ है। इसमें से एक दुकान का निर्माण ऑकलैंड स्कूल के सामने कर दिया गया है। प्रशासन ने इन स्थानों को ए, बी और तीन कैटेगरी में बांटा गया है। यहां पर इन दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
इसमें कैटेगरी में लक्कड़ बाजार में होटल डिप्लोमेट के पास, निगम कॉम्पलेक्स नियर आकलैंड, तारा हाल स्कूल के पास, सीसिल होटल चौरा मैदान के पास, चौड़ा मैदान में जेई ऑफिस के पास, समरहिल चौक, ओल्ड बस स्टेंड के नीचे पुल पर लालपानी रोड़ पर, संजोली में एमसी लाइब्रेरी के पास, एसडीए कॉम्पलेक्स कसुम्पटी में निगम के क्षेत्रिय कार्यालय के पास, न्यू शिमला में कम्यूनिटी सेंटर के पास, खलीनी चौक में रेन शेल्टर के पास, एमसी कार पार्किंग के पास मेट्रोपोल के नीचे, मालरोड पर जेई आफिस के नीचे, मिडिल बाजार में एमसी कॉम्पलेक्स के गेट के पास, एमसी की कैश ब्रांच के पास, लोअर बाजार में रमेश बुक डीपो के पास, लोअर बाजार में नाथूराम हलवाई के पास, लोअर बाजार में भाई करम सिंह की दुकान के पास, लोअर बाजार में एमसी स्टाल नंबर 91 के पास और संजौली में रेन शैल्टर के पास के स्थान को रखा गया है।
केटेगरीबी: बीकैटेगरी में लौंग-वुड में एमसी के शौचालय के पास, अनाडेल केनेडी हाउस रोड के पास, बालूगंज चौक के पास, टुटू में एमसी कॉम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर, पुराने मोटर बैरियर के पास, नाभा स्थित एमसी कॉम्पलेक्स के ग्रांउड और अप्पर फ्लोर में , इंजन घर के पास कामकाजी महिला हाॅस्टल के गेट के पास और स्ट्राबेरी हिल में निगम की दुकानों के पास स्थान चिन्हित किए गए हैं।
^32 स्थानों पर दुकानें बनाने का प्रस्ताव एफसीपीसी की बैठक