- Hindi News
- महासंघ के तीसरे धड़े के चुनाव अप्रैल में जिला विभागीय चुनाव भी जल्द होंगे
महासंघ के तीसरे धड़े के चुनाव अप्रैल में जिला विभागीय चुनाव भी जल्द होंगे
प्रदेशसरकार से मान्यता मिलने के बाद अब कर्मचारी महासंघ के तीसरे धड़े ने चुनाव करवाने की घोषणा की है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तीसरे धड़े की बैठक रविवार को कसुम्पटी में प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तर के चुनाव वर्ष 2015 अप्रैल में करवाए जाएंगे। उससे पहले जिला विभागीय स्तर के संगठनों के चुनाव की तिथियों की अधिसूचना महासचिव एक दो दिनों के भीतर जारी कर देंगे।
प्रदेशमें बनाएंगे एक हजार सदस्य
बैठकमें निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर में एक हजार से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। महासचिव एनआर ठाकुर, हेमराज शर्मा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महासचिव विपन डोगरा के अतिरिक्त समस्त प्रदेश पदाधिकारियों जिला के अध्यक्षों महासचिवों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बहरहाल बैठक में प्रदेश सरकार से मान्यता मिलने के बाद अब कर्मचारी महासंघ के तीसरे धड़े ने चुनाव करवाने की घोषणा की है। इसके अलावा बैठक में अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
स्वास्थय विभाग एनआर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग से गोपाल झिल्टा, सिंचाई एवं स्वास्थय विभाग नंद लाल शर्मा, वन विभाग तेज राम वर्मा ,कृषि विभाग से राजेंद्र ठाकुर, आयुर्वेदिक गोबिंद , सामाजिक एवंअधिकारिता विभाग एलआर वैद्य, उद्योग विभाग हेम राज शर्मा, शिक्षा विभाग से सुमन बनयाल को प्रभारी बनया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के प्रभारियों कीनियुक्ति की गई है। उक्त प्रभारी प्रदेशाध्यक्ष की देखरेख में जिलों विभागीय यूनियनों के चुनाव संपन्न होगे, इसके बाद प्रदेश महासंघ के चुनाव अप्रैल माह 2015 को महासंघ के विधाननुसार करवाए जाएंगे। बहरहाल चुनाव के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है और चुनावों की तिथि की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
विभागीय जिला स्तरीय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। ये नियुक्तियां सभी उपस्थित पदाधिकारियों में से की गई है। इसमें जिला शिमला का प्रभारी बस्ती राम शर्मा , सिरमौर से गोपाल झिल्टा, मंडी से एनआर ठाकुर, सोलन से हेमराज शर्मा, बिलासपुर से सुमन बनयाल, हमीरपुर से यशपाल रायजादा, किन्नौर से जगत नेगी, कुल्लू एलआर वैद्य ,ऊना तेज राम वर्मा ,लाहुल-स्पीती चेत राम, चंबा मगंत राम नेगी, कांगड़