एपीजी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता पहली से
शिमला। राज्यस्तरीयसीनियर लेबल बॉक्सिंग प्रतियाेगिता 1 से 3 अक्टूबर तक एपीजी यूनिवर्सिटी में होगी। इसमें राज्यभर से 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश भंडारी, सुरेंद्र शांडिल और राजेश गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता आईफा नियमों के तहत होगी। इस प्रतियोगिता में देहरादून में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।