पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिश्रा ब्रदर्स की िमश्री सी गायकी

मिश्रा ब्रदर्स की िमश्री सी गायकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेयटीथियेटर में कानों में मिश्री घोलती मिश्रा ब्रदर्ज की गायकी ने शिमला शास्त्रीय संगीत उत्सव की पांचवीं और आखिरी संध्या पर रविवार को अपने मधुर गायन की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

विख्यात शास्त्रीय गायक राजन मिश्रा और साजन मिश्रा ने राग मारवा से सजी बंदिश ‘पिया मोरे अनंत देस गईलवा........’ से कार्यक्रम आरंभ किया और फिर ऐसा समां बंधा कि उनकी स्वर लहरियों में गेयटी में मौजूद हर एक श्रोता मग्न होकर संगीत के रस में डूब गया।

राजन मिश्रा और साजन मिश्रा के गायन सुर, लय और ताल की अनूठी तारतम्यता के सम्मोहन में श्रोता पूरी तरह खो गये। मिश्रा ब्रदर्ज ख्याल गायकी और बनारसी खुशबू से सराबोर गायन के लिए प्रसिद्ध हैं।

उत्सव की आखिरी संध्या की अध्यक्षता हिमफैड के अध्यक्ष अजय बहादुर और पूर्व मुख्य सचिव हरिन्द्र हीरा ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शास्त्रीय संगीत संध्या का शुभारंभ किया।

इससे पूर्व, अतिरिक्त मुख्य सचिव, भाषा, कला एवं संस्कृति उपमा चौधरी, विभाग के निदेशक अरूण कुमार और पंजाबी अकादमी, दिल्ली सरकार की उपाध्यक्ष अनिता सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मन को छू लेने वाले अपने गायन से राजन मिश्रा और साजन मिश्रा उत्सव की आखिरी संध्या को चार चांद लगा दिए। इस मौके पर हरिन्द्र हीरा और अजय बहादुर ने कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया।

शिमला क्लासिकल म्युजिक फेस्टिवल के दौरान अपनी प्रस्तुति देते पंडित राजन साजन मिश्रा।

शिमला में रविवार काे गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित शिमला क्लासिकल म्युजिक फेस्टिवल में भाग लेते विजेय सिंह मनकोटिया।