पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 सितंबर से होगा हैप्पीनेस कार्यक्रम

23 सितंबर से होगा हैप्पीनेस कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
.शिमला| आर्टऑफ लिविंग की ओर से 23 से 28 सितंबर तक श्री श्री ज्ञान मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि यह शाम को साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक रहेगा। इसमें योग, प्रणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी। जिसके माध्यम से तनाव से मुक्त होकर जीवन में शांति और आनंद का अनुभव कर सकते है। इसके साथ ही संजौली में साढ़े पांच से साढ़े आठ का ही समय रहेगा। आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कोर्स का कुफरी में समापन हुआ। इसमें 50 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके लिए खास तौर पर बंगलोर आश्रम से स्वामी परम तेज को आमंत्रित किया गया था इसमें हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के लोगों ने हिस्सा लिया।