पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णानगर के वाल्मिकी युवा संगठन ने वीरवार को नगर निगम के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें नगर निगम द्वारा महाऋषि श्री वाल्मीकि भगवान जी के बैनर को फाड़ने के विरोध में युवा संगठन आहत हुआ है। संगठन के युवाओं ने बताया कि बैनर फाड़ने वालों ने बताया कि नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के आदेश पर इसे फाड़ा है। युवाओं ने कहा कि अगर नगर निगम 24 घंटे में माफी नहीं मांगता है तो एक उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भारत भूषण, काकू, गौरव, अर्जुन पंडित, अविनाश, प्रदीप, मयंक, रविदत्त, नितिन, रविकुमार, अनुज, संजय, राजू, आदि, अविनाश ने भाग लिया। इंटक शिमला शहरी के महासचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हरीश जनारथा, की फोटो को भी फाड़ा गया है, जिससे बाल्मीकि समुदाय में व्यापक रोष जताया है। शिमला शहरी महासचिव ने महापौर संजय चौहान से माफी मांगने को कहा है।

वाल्मीकि सभा के प्रधान पन्ना लाल और महासचिव राजपाल ने वाल्मीकि महाराज की फोटो फाड़ने वालों पर के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। इस बारे में महापौर संजय चौहान की संलिप्तता व्यक्त की गई है। उन्हें समस्त समुदाय से क्षमा याचना करनी चाहिए ऐसा करने की सूरत में महापौर के खिलाफ जगह जगह विरोध पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस घटना से समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।