- Hindi News
- अश्वनी में लीकेज, छोटा शिमला में जल संकट
अश्वनी में लीकेज, छोटा शिमला में जल संकट
अश्वनीखड्ड जल परियोजना से छोटा शिमला को आने वाली मेन पाइप लाइन में लीकेज की वजह से छोटा शिमला क्षेत्र के अधीन आने वाले कई क्षेत्रों में वीरवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। लीकेज ब्यूलिया के पास पटवारखाने के पास सुबह 10 बजे हुई।
आईपीएच विभाग की ओर से लीकेज की रिपेयर के लिए मौके पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है और कर्मचारी लीकेज की रिपेयर कार्य में जुटे हैं। इस लीकेज की वजह से छोटा शिमला के अधीन आने वाले न्यू शिमला, विजयनगर, विकासनगर, देवनगर, पंथाघाटी और मैहली में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं दी गई। पानी आने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अश्वनी खड्ड से आने वाली पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और इसमें पिछले दो माह में ही पांच से अधिक बार लीकेज की समस्या चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप पुरानी होने की वजह से कई जगह से गल गई है। इससे पाइप में बार बार लीकेज की समस्या रही है। लोगांे ने विभाग से पानी की पाइप को बदलने की भी मांग की है।
जल्दठीक होगी समस्या
आईपीएचअभियंता विनोद कुमार का कहना है कि अश्वनी में लीकेज की समस्या के चलते छोटा शिमला स्थित निगम के टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पाया। उन्होंने बताया कि लीकेज की रिपेयर के लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वीरवार रात तक पाइप की रिपेयर कर ली जाएगी और शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में पानी की बराबर सप्लाई की जाएगी।