पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी दी

मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िशमला| शिमलाकी ग्राम पंचायत पटगैहर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल जज माधवी सिंह ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन सादे कागज पर आवश्यक सभी प्रमाणपत्रों के साथ राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त न्यायालय में अपना केस दर्ज करने पर होने वाले अन्य दस्तावेजों को प्रस्तुत करवाने पर होने वाले खर्च की अदायगी करने का प्रावधान है, लेकिन इसके लिए उसे किए गए खर्चो का बिल प्रस्तुत करना होगा। इस दौरान अिधवक्ता अंजना वर्मा, भावना कौशल ने भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर रूपलाल, भगतसिंह, इंदिरा शर्मा, राधा, देवेंंद्र आिद मौजूद थे।