पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेस्टिवल में सेब की वैरायटी लेकर पहंुचे 200 बागवान

फेस्टिवल में सेब की वैरायटी लेकर पहंुचे 200 बागवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें बागवानी विभाग और पर्यटन विभाग के ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एप्पल फेस्टिवल का आगाज वीरवार को हुआ। फेस्टिवल में शिमला, मंडी और किन्नौर के 200 बागवानों ने भाग लिया। इस दौरान सभी बागवान अपने अपने सेब की वैरायटी लेकर पहुंचे। फेस्टिवल में सेब की प्रदर्शनी में लगे सेब यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आकर्षित कर रहे थे।

एप्पल फेस्टिवल में सेब की करीब 15 वैरायटी प्रदर्शित की गई। इस उत्सव में सेब की तीन किस्में जेरोमाइन, रेड विलोक्स और रेड लंबगाला को पहली बार लाया गया। प्रदर्शनी में इन तीनों वैरायटीज के सेब को लोग बार-बार देखने रहे थे। प्रदर्शनी में अपने सेब लेकर पहुंचे कोटखाई के प्रेम ने कहा उन्होंने इंटर रूट स्टॉक से ये वैरायटी तैयार की है। इस वैरायटी का सेब काफी उमदा किस्म का है।

सेबसे बने व्यंजन परोसे

फेस्टिवलमें पहुंचे लोगों ने यहां लगे स्टॉल में परोसे जा रहे सेब से बने व्यंजनों का पूरा लुत्फ उठाया। पर्यटक और स्थानी लोगों ने सेब से बनी मिठाइयां और अन्य उत्पादों की खरीदारी भी की। फेस्टिवल में सेब से बनी खीर, मिठाइयां, पाई, परोसी गई। इसके अलावा सेपू बड़ी, सिड्डू आदि व्यंजन परोसे गए। एप्पल फेस्टिवल में पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों सेब की प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। अशोक कोचर ओर करुणा ने कहा कि प्रदर्शनी में सेब देखने के बाद कुछेक वैरायटीज पंसद आई। जब उसे खरीदने के लिए बात की तो बागवानों ने उसे बेचने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां सेब खरीदने की व्यवस्था भी होनी चािहए

सेब प्रदर्शनी के दौरान सेब की अलग-अलग वैरायटी को देखतीं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स और विजय सिंह मनकोटिया।

िशमला|प्रदेश मेंसेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विदेशों से उत्तम किस्म के सेब के पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह बात बागवानी, सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने वीरवार को रिज मैदान में आयोजित दो दिवसीय सेब उत्सव के शुभारंभ के मौके पर कही। स्टोक्स ने कहा कि एप्पल फेस्टिवल के आयोजन से जहां पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा, वहीं हिमाचल में उत्पादित सेब का भी अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार होगा। इस अवसर पर लोक नृत्य संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय सिंह मनकोटिया, पर्यटन