पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन रेग्युलर करने के लिए करें आवेदन

भवन रेग्युलर करने के लिए करें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम प्रशासन ने टीसीपी एक्ट में किए गए संशोधन की नोटिफिकेशन होने के 15 दिन बाद भवनों को रेग्युलर करने के फार्म लेना शुरू कर दिए हैं। निगम की एपी ब्रांच के पास मकान मािलक भवन रेग्युलर करवाने के लिए आवेदन करने के लिए पहंुचना शुरू हो गए हैं।

एक मकान मालिक वीरवार को भी भवन रेग्युलर करने का आवेदन करने के लिए आया था। फार्म के साथ लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज पूरे होने की वजह से उसे एपी ब्रांच के अधिकारियों ने वापस भेज दिया और पूरे कागजात जुटाने के बाद पुन: आवेदन करने के लिए कहा। इसके अलावा निगम की एपी ब्रांच में रोजाना 50 से अधिक लोग फार्म लेने और जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी लेने के लिए रहे हैं। एपी ब्रांच में कई लोग भवनों काे रेग्युलर करवाने का फार्म लेने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि फार्म टीसीपी की वेबसाइट पर मिल रहे हैं और इसके लिए लोगांे को ट्रेजरी से 1000 रुपए का चालान सरकार के हेड में जमा करवाना होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ट्रेजरी चालान भरने के बाद मिलने वाली रसीद को आवेदन पत्र के साथ जमा करवाना अनिवार्य है। बहरहाल नगर निगम ने भवनों को रेग्युलर करने के लिए फार्म लेना शुरू कर दिए हैं।

^भवन रेग्युलर करवाने के लिए लोग एपी ब्रांच में रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को एक भवन मालिक फार्म भर कर लाया था, लेकिन जरूरी दस्तावेज पूरे होने की वजह से उन्हें दोबारा आने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर तक भवनों को रेग्युलर करने के फार्म लिए जाएंगे इसके बाद भवनों को रेग्युलर करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। केएसचौहान, आर्किटेक्टप्लानर नगर, निगम

अध्यादेश के आने के बाद शहर में अवैध निर्माण के मामलों में बढ़ोतरी हो गई है। शहर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है। इसका खुलासा प्रशासन की कार्रवाई के दौरान हुआ है। अवैध निर्माण पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने एक उड़नदस्ते का निर्माण किया है। इस उड़नदस्ते ने पिछले पांच दिनों में 80 से अधिक मामले अवैध निर्मण के पकड़े हैं। इनमें सबसे अधिक मामले न्यू शिमला के हैं, जबकि यह क्षेत्र इस एक्ट के संशोधन के दायरे में नहीं रहा है। उड़दस्ते की ओर से पकड़े गए मामलों पर निगम कोर्ट में केस चलाया जाएगा और इन्हें पॉलिसी के तहत रेग्युलर भी नहीं किया जाएगा।