पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोअर बाजार में 5 जगह फंसा फायर टेंडर

लोअर बाजार में 5 जगह फंसा फायर टेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला के लोअर बाजार में अतिक्रमण को हटाने के बाद जानकारी लेते एसडीएम जीसी नेगी।

^लोअर बाजार में तह बाजारियों पर कार्रवाई की गई। लोअर बाजार में फायर विभाग की सबसे बड़ी गाड़ी निकाली गई। इसमें कुछ स्थान चिन्हित किए गए। इन स्थानों पर नगर निगम को बैंचिंज लगाने के सुझाव दिए जाएंगे। जीसीनेगी, एसडीएमशिमला शहरी

शिमला : लोअर बाजार में अतिक्रमण को हटाते जिला प्रशासन की टीम के साथ तहसीलदार।

दुकानदारों को अतिक्रमण को हटानेे के लिए कहते हुए दमकल कर्मी।

भास्कर न्यूज | शिमला

नगरनिगम लोअर बाजार की सड़क से अभी तक अतिक्रमण नहीं हटा पाया है। लोअर बाजार की सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम शिमला (शहरी) जीसी नेगी फायर टेंडर को लेकर लोअर बाजार में उतरे। लोअर बाजार से फायर टेंडर निकालने में जिला प्रशासन के पसीने छूट गए। एसडीएम के सामने फायर टेंडर लोअर बाजार में 5 बार फंसा। फिर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। लोअर बाजार में करीब 800 मीटर की दूरी पार करने में फायर टेंडर को 32 मिनट लग गए। बाजार में हुए इस अतिक्रमण से नाराज एसडीएम ने कहा कि अब दिन में दो बार फायर टेंडर को यहां से गुजारो, ताकि आगजनी की घटना के समय गाड़ी के आने-जाने में कोई बाधा हो। जिला प्रशासन ने लोअर बाजार में बैठे कुछ तहबाजारियों को भी हटाया। इससे पहले निगम और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने बाजार में निकली थी, लेकिन दोनों ने सिर्फ तहबाजारियों पर ही कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रशासन ने पाया लोअर बाजार के करीब पांच स्थानों पर फ्रूट अन्य तह बाजारियों की संख्या काफी अधिक है। यह तहबाजारी बार-बार यहां आकर बैठते हैं। प्रशासन ने इसके लिए इन सभी स्थानों पर बैंच लगवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वह एमसी शिमला से बातचीत करेंगे। तर्क दिया गया है कि यदि इन स्थानों पर बैंच लगाए जाएंगे तो यहां तो तहबाजारी बैठ पाएंगे और लोगों को भी बैठने के लिए सुविधा हो जाएगी। बाजार में हुए अतिक्रमण काे हटाने के लिए निगम के पास कोई योजना नहीं है। लोअर बाजार में हालत यह है कि अतिक्रमण के कारण यहां बिजली के खंभे और नालियां दुकान के अंदर पहुंच चुके हैं।

यहरहे कार्रवाई में मौजूद

जिलाप्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में एसडीएम शहरी के अतिरिक्त पुलिस विभाग के डीएसपी, एसएचओ, फायर विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।