पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबुलेंस ने बल्देयां की प्रसूता से करवाया एक घंटा इंतजार

एबुलेंस ने बल्देयां की प्रसूता से करवाया एक घंटा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^102 एबुलेंस कर्मी क्यों आनाकानी कर रहा है इसके बारे में जांच करेंगे। बाद में कुछ बता पाऊंगा। हंसराज शर्मा,निदेशक ,नेशनलहैल्थ मिशन

भास्कर न्यूज|शिमला

दीनदयाल अस्पताल में 102 एबुलेंस की सुविधा मिलने से प्रसूता महिलाओं को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही वाक्या वीरवार को भी अस्पताल परिसर में देखने को मिला। जिसमें बंदेयां के धाली गांव के महेंद्र सिंह की प|ी हेमा देवी की डिलीवरी दीन दयाल अस्पताल में बुधवार को हुई। वीरवार को 11 बजे अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उन्होंने 102 एबुलेंस को फोन किया कि प|ी हेमा देवी को लेकर बल्देयां जाना है। इस पर उन्हें फोन पर बने रहने के लिए कुछ देर तक कहा गया। इसके बाद उन्हें ड्राइवर की कॉल आती है कि बस दस मिनट में रहा हूं। इसके बाद फोन आया कि बस थोड़ी देर ट्रैफिक जाम में फंस गया हूं दस मिनट में आऊंगा। वहीं प्रसूता महिला हेमा देवी के पति महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें हरासमेंट हुई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि यह सुविधा प्रसूता महिलाओं को तुरंत मिलनी चाहिए।