नगर निगम के अफसर सुनेंगे आपकी समस्याएं
शहरके वार्डों में अब सर्व मंगल योजना की तरह नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यही नहीं, मौके पर ही समस्याओं का निपटारा भी किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त सहित अधिकारी जल्द ही फील्ड में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उतरेंगे। हर सप्ताह एक या दो वार्ड का दौरा किया जाएगा, जिसमें लोगों की मूलभूत समस्याओं का निपटारा होगा। नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि वह लोगों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसे में उन्होंने याेजना बनाई है कि वार्डों में जाकर समस्याअों के समाधान की रणनीति बनाई जाएगी।
किएजा रहे संभव प्रयास
जिससमस्या का निपटारा मौके पर हाे सकता है, उसे वहीं निपटा दिया जाएगा। उनका कहना है कि वार्डों में लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गौर रहे कि नगर निगम की हाल ही में हुई मासिक बैठक के दौरान भी आयुक्त ने अपनी इस योजना के बारे में पार्षदों से चर्चा की थी। इस पहल का पार्षदों ने भी समर्थन किया था।वार्ड में ठप पड़े विकास कार्य को लेकर नगर निगम प्रशासन एक सूची तैयार करेगा। इससे लोगों को फायदा होगा।
एक बार फिर करेंगे पार्षद के साथ बैठक
नगरनिगम अायुक्त वार्ड की समस्याअों को लेकर हर एक वार्ड के पार्षद के साथ बैठक करेंगे। पार्षद की ओर से रखी जाने वाली समस्याआें को लेकर उक्त अधिकारी से भी जवाब तलब होगा। समस्याअों को दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ लोगों का सीधा संवाद हो, इसके लिए भी योजना बनाई गई हैं। निगम अायुक्त बता चुके हैं कि कोई अधिकारी काम में कोताई बरतता है तो उस पर कार्रवाई में होगी।
कृष्णानगर, रूल्दूभट्टा, ढली और ईंजनघर वार्ड संजौली में ज्यादातर लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कृष्णानगर वार्ड में लोगों को सीवरेज और बिजली पानी के कनेक्शन होने के कारण परेशानी हो रही है। इसी तरह ढली के इंद्रनगर में रह रहे लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ईंजन घर वार्ड में पानी के टैंक की जर्जर हालत हैं। साथ ही साथ ईंजनघर की उतराई में कभी भी टूटने वाले डंगे की हालत भी खस्ता है, जो कि कभी भी गिर सकता है और जान माल को नुकसान हो सकता है। दक्षिण विहार क्षेत्र में सड़क की हालत खराब है और वहां पर सड़क के डंगे बैठ रहे है। क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन एवं पार्किंग की भी मांग बार-बार उठाई