पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल देश का पहला हिंदू राज्य हाेगा घोषित

हिमाचल देश का पहला हिंदू राज्य हाेगा घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद प्रदेश जल्द ही हिमाचल को देश का पहला हिंदू राज्य घोषित करने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए परिषद द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर शिमला में एक विशाल हिंदू सम्मेलन के आयोजन की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिषद के उत्तरी क्षेत्र संगठन मंत्री करूण प्रकाश ने रोहड़ू में आयोजित पत्रकार वार्ता के में विहिप के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम को जारी रखने की बात कही। विहिप ने प्रदेश में एक लाख घरों में जाकर जन संपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई है। जिसके माध्यम से लोगों को हिंदू धर्म के संस्कारों सहित सात विषयों के बारे में चर्चा की जाएगी। जिसमें प्रदेश वासियों को धर्मांतरण, लब जिहाद, गौर तस्करी, पर्यावरण संरक्षण, नेत्र दान के बारे में जागरूक करना शामिल है। करूण प्रकाश ने कहा कि विहिप धर्मांतरण के खिलाफ घर वापसी कार्यक्रमों को जारी रखेगी। करूण प्रकाश ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता बेहद शर्मनाक है। इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद प्रदेश सरकार ने गौ संरक्षण के मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। विहिप क्षेत्री स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन करने के बाद शिमला में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें प्रदेश भर से करीब 40 हजार हिंदू इकट्ठा होंगे जिन्हें विहिप के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगडिय़ा सहित कई नेता संबोधित करेगे प्रदेश को देश का पहला हिंदू राज्य घोषित करेंगे। प्रेस वार्ता में विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज, जिलाध्यक्ष बलदेव, संगठन मंत्री पवन बजरंगी, जिला उपाध्यक्ष बीना शुक्ला राजीव शर्मा भी उपस्थित थे।

विहिप उतरी क्षेत्र संगठन मंत्री करूण प्रकाश नेता प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते