शिमला-हिमरी बस बंद होने से लोग परेशान
कोटखाई| शिमला-हिमरीबस के चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो सप्ताह से हिमरी के लिए लगाई गई सरकारी बस के आने से हिमरी के लोगेां को परेशानी झेलनी पड़ रही है जिससे लोगों में परिवहन विभाग के प्रति गहरा रोष है। पंचायत के प्रधान राजीव मेहता, सुरेश कुमार, नवयुवक मंडल भडेच के प्रधान प्रदीप शर्मा, सुनील वर्मा, आलमदीन, महंेद्र सिंह कंवर,आदि लोगों ने बताया कि हिमरी पंचायत के साथ साथ लगभग 15 पंचायतें इस बस के आने से लाभाविन्त होती है लेकिन पिछले दो सप्ताह से बस के बंद हो जाने से लोगों को भारी दिक्कते झेलनी पड रही है। पंचायत के लोगों ने सरकार तथा परिवहन विभाग से मांग की है कि जल्द ही हिमरी बस को सुचारू रूप से चलाया जाए ताकि लोगों को परेशानी हो। शिमला के क्षेत्रीय प्रबंधक के आर होटा का कहना है कुछ बसे शादियों मे बुक थी और धर्मशाला में चालकेां का सम्मेलन भी मामला उनके ध्यान में है हिमरी बस को आज से ही नियमित रूप से चलाया जाएगा