पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 करोड़ के मीटर खरीदे, स्टोर में बन गए कबाड़ : खरवाड़ा

3 करोड़ के मीटर खरीदे, स्टोर में बन गए कबाड़ : खरवाड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यविद्युतबोर्ड में लगातार हो रही गैरजरूरी खरीद पर राज्य बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन ने एतराज जताते हुए जांच की मांग की है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि शिमला, सोलन और नाहन सर्कलों में तकरीबन 2.97 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स मीटर के रूप में जो खरीद की गई थी वह सारी अब कबाड़ बनने जा रही है।

शिमला में 4132, सोलन में 1598 और नाहन में 1577 इसी तरह के मीटर स्टोर में पड़े-पड़े अब इस्तेमाल करने के लायक नहीं रहे हैं। सोलन के एमएंडटी स्टोर में पड़े 32 लाख की दूसरी खरीद भी बेकार हो गई है। बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में यूनियन ने कहा है कि प्रबंधकीय खामियों के कारण बोर्ड की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

ऐसा सामान भी खरीदा है जिसका इस्तेमाल वर्षों बाद होगा। गोदाम में पड़े ये उपकरण आउटडेटड हो जाएंगे। इनकी गारंटी और वारंटी भी किसी काम की नहीं रहेगी। इस मौके पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा, कामेश्वर दास वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण चंद सहित कई नेता मौजूद थे।

हमीरपुर: विद्युत बोर्ड कर्मचारी एसोसिसएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरबाड़ा पत्रकार वार्ता करते हुए।

दोषियों पर कार्रवाई नहीं: चुराह-बस्सी-हमीरपुरलाइन के गोलमाल में प्रबंधन ने गड़बड़ी को स्वीकारते हुए दोषी 6 अधिकारियों को चार्जशीट करने की बात कही है। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब यही रवैया रहा तो प्रबंधन का घेराव करके यूनियन खुली लड़ाई लड़ेगी।

{योग्यता पर सवाल

{बरोटीबालामेंतीन उद्योगों के मालिक 8 करोड़ की चपत लगाकर कारखाने बंद करके बिजली बिल भरे बगैर रफूचक्कर हो गए। अब बोर्ड न्यायालय में जाने की बात कर रहा है। इस पर लाखों खर्च होंगे। बोर्ड का प्रबंधन राजस्व को संभालने में नाकाम है।

{बोर्डमार्च2014 तक 1813 करोड़ के घाटे में पहुंच चुका है। 3256 करोड़ का कर्जा लिया है उसका सालाना 1147 करोड़ कर्ज की किस्त ही देनी पड़ रही है। इसके लिए 492 करोड़ का ब्याज के रूप में बोर्ड को अलग से चुकाना पड़ रहा है।

{ तांबे की जगह फ्यूज वायर के लिए लोहे की तार खरीदी है। किटकैट भी घटिया हैं।

{ बिजली बिलों की उगाही के लिए जिस निजी कंपनी को ठेका दिया है वह 2012-13 में 17.38 करोड़ की गड़बड़ी कर चुकी है।

{जो सामान खरीदा जा रहा है उसकी क्वालिटी बेहद घटिया है।

{बोर्ड में बिलिं