भगेड़ में सड़क किनारे खड़ा ट्रक चोरी
घुमारवीं| शिमला-हमीरपुरनेशनल हाईवे पर भगेड़ कस्बे के पास सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। जोल पलाखीं निवासी ट्रक मालिक सुनीता अबरोल के अनुसार क्यारा (बड़सर) के रहने वाले ड्राइवर मदनलाल को घर जाना था। उसने गत 7 दिसंबर को ट्रक भगेड़ में सड़क के किनारे खड़ा किया था। गत बुधवार को ड्राइवर घर से वापस लौटा तो ट्रक वहां से गायब पाया गया। डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि ट्रक चोरी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।