पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एपीसीसीएफ ने किया साइट का निरीक्षण

एपीसीसीएफ ने किया साइट का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनमंडलरेणुका की कार्य योजना को लेकर एपीसीसीएफ शिमला डीडी शर्मा ने वनमंडल रेणुका का वीरवार को साइट निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वन मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी रेंजरों, अरण्यपाल, डीएफओ से कार्य योजना से संबंधित बैठक की। अधिकारियों से इस बारे में सुझाव भी मांगे।

उन्होंने कहा कि वनों के विकास से संबंधित 2028-29 तक के लिए विस्तृत कार्य योजना को तैयार किया जाना है। यह कार्य योजना रेणुका वन मंडल की नहीं तैयार हुई थी। जबकि अन्य वन मंडलों की आगामी 15 वर्षों की कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। एपीसीसीएफ ने कहा कि इस विस्तृत कार्य योजना का उद्देश्य वनों के संरक्षण को बढ़ावा देना वनों के आसपास रह रहे लोगों की वनों से निर्भरता खत्म करना है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कई टिप्स भी दिए। जिन्हें रेंजों में जाकर ग्रामीण लोगों तक पहुंचाना है। रेणुका वनमंडल में पांच रेंज शामिल है। इनमें रेणुका, संगड़ाह, नौहराधार, शिलाई कफोटा शामिल हैं। कार्य योजना के तहत जंगलों का विस्तार, रखरखाव, वन संपदा का संरक्षण, नए पेड़-पौधों पुराने पेड़ों के संरक्षण काे योजना में डाला जाएगा।