- Hindi News
- विकासनगर में लोगों को एटीएम से जल्द मिलेगा पानी
विकासनगर में लोगों को एटीएम से जल्द मिलेगा पानी
छोटाशिमला वार्ड के तहत पड़ने वाले विकासनगर साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को अब वाटर एटीएम से शुद्ध पानी मिलेगा। जल्द ही विकासनगर के हरिहर मंदिर के बाहर वाटर एटीएम मशीन स्थापित की जाएगी। ऐसे में लोगों को साफ स्वच्छ पानी की सुविधा मिल पाएगी। शहर में यह दूसरा वाटर एटीएम होगा, जो विकासनगर में स्थापित किया जा रहा है। मशीन लगाने के लिए विकासनगर एसडीए वेलफेयर सोसायटी ने नगर निगम को जगह उपलब्ध करवाई है। छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान का कहना है कि सरकार के पास वाटर एटीएम लगाए जाने का मामला उठाया गया था। अब इसे मंजूरी मिल गई है। लोगों काे साफ पानी पीने को मिलेगा। विकासनगर एसडीए कांप्लेक्स में वाटर एटीएम लगने से आसपास की 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। छोटा शिमला के साधना घाटी में भी जल्द वाटर एटीएम लगाए जाने की योजना है।