- Hindi News
- सीएम राहत कोष से बच्ची के इलाज के लिए दिए 1.30 लाख
सीएम राहत कोष से बच्ची के इलाज के लिए दिए 1.30 लाख
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिला के चामुंडा के समीपवर्ती गांव डाढ़ की 12 वर्षीय शिल्पा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार के लिए 1.30 लाख रुपए की राशि जारी की। शिल्पा दुर्घटना की वजह से पिछले आठ महीनों से कोमा में है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिल्पा के पिता संजीव कुमार ने वित्तीय सहायता के लिए गुहार लगाई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने परिवार को यह राहत रािश प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में परिवार को उपचार के लिए और सहायता की आवश्यकता होगी तो सरकार उसे भी उपलब्ध करवाएगी।
जूनमें हुआ था कार हादसा: शिल्पाके पिता संजीव कुमार ने बीते जून माह में कार दुर्घटना में अपनी मां को खो दिया था। संजीव कुमार और उनकी बेटी शिल्पा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिल्पा आज भी बेहोशी की हालत में है और संजीव कुमार स्वयं बैसाखियों पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से संजीव कुमार के परिवार ने विगत वीरवार को बेटी के उपचार को लेकर तपोवन में भेंट की।