धक्का देकर भागा कैदी, गिरफ्तार
शिमला|एक अंडरट्रायलकैदी वीरवार को अदालत से वापस लौटते समय हैड कांस्टेबल को धक्का मार कर भाग गया। बालूगंज पुलिस स्टेशन और पुलिस लाइन कैथू की टीमों ने अनाडेल के आसपास के इलाके की पूरी घेराबंद कर दी और पौने घंटे के बाद उसे दबोच लिया। पुलिस ने अब कैदी दिनेश उर्फ विनोद के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर दोबारा से अदालत में पेश किया। अदालत ने विचाराधीन कैदी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।