- Hindi News
- पाणी रे दीवे रे नारणा पूजा करनी... पर झूमे स्टूडेंट्स
पाणी रे दीवे रे नारणा पूजा करनी... पर झूमे स्टूडेंट्स
चौपालयुवा छात्र संगठन की ओर से चौपाल उत्सव परवाज -2014 का आगाज किया गया। कार्यक्रम के चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष शशि दत्त ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवा हो देवा गणपति देवा मंगलम गणेशम की प्रस्तुति सुजाता की सरस्वती वंदना हुआ।
इसके अलावा छात्राओं की पहाड़ी गाने आपु ता चाली निरमंड घरे छाडो शाणटु लाए, छुपकु आरे कईया जुबा छुपकु पर डाली गई नाटी भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें रमा, रेखा, रिंकल, संजना, सरिता, कमलेश, गुडिया, प्रिया, बंदना, रितु, रीना ने भाग लिया। इसके बाद छात्रों की पहाड़ी नाटी पाणी रे दीवे रे नारणा पूजा करनी विजटो री ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसमें पंकज शर्मा, अमित शर्मा, संदीप प्रदीप, राजेश जोगटा, विशाल, बंटी जोदटा, विनोद चौहान ने प्रस्तुति दी।
डांडियाकी प्रस्तुित दी
इसकेअलावा छात्राओं ने डांडिया की प्रस्तुति भी दी। इसमें सुलोचना, कामना चौहान, प्रिया, गुड़िया, सरिता शर्मा, रितु भंडारी, कमलेश ने भाग लिया। इसके अलावा निशिता एंड दर्शा ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कोरियोग्राफी मेरी दोस्ती ने सभी की वाहवाही लूटी। इसमें राहुल नडडा, रीना, पवन ने भूमिका निभाई। इसक दाैरान पहाड़ी गायक कलाकार कुलदीप शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस अवसर पर चौपाल छात्र संगठन के चेयरमैन दिव्य प्रकाश शर्मा, प्रधान दिग्विजय, शीतल शर्मा, रेखा, नीतू चौहान, प्रवीण शर्मा, अतुल शर्मा, दिनेश शर्मा, रिंकू शर्मा, संदीप राशटा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
चौपाल यूथ स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेते लोग।
इस मौके पर नेचर जस्टिस पर नाटक का मंचन भी किया गया। इसमें एक लड़के की दास्तान जो अंधी लड़की के साथ बलात्कार करता है, जो उसे अपने भाई की तरह मानती है। वह लड़का दुनिया के कानून से बच जाता है, लेकिन ऊपर वाले का कानून उसे इतनी कड़ी सजा देता है कि अंत में उसका एक ही प्रायश्चित रहता है कि वो उसे अपनी आंखे दान कर देता है। इस नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि भला कर सकते हो तो बुरा मत करो। इसमें कलाकार की भूमिका राहुल नड्डा, शीतल, भूपेंद्र ने निभाई। म्यूजिक में विवेक ने