पल्स पोलियो अभियान 18 जनवरी से
िशमला|जिला शिमलामें वर्ष 2015 में सघन पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण 18 जनवरी और दूसरा चरण 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के 75241 बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी इसके लिए जिला में 712 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 21 ट्रांजिट 20 मोबाइल बूथ भी शामिल हैं। जिला में अभियान के दौरान 2848 टीम मेंबर और 143 निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इसे लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। शिमला शहरी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के 5810 बच्चों को दवाई दी जाएगी। शिमला शहरी क्षेत्र में 43 बूथ स्थापित किए जाएंगे जिनमें 5 ट्रांजिट बूथ पुराना आईएसबीटी, नया आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, लक्कड़ बाजार और नए पुलिस बैरियर में स्थापित किए जाएंगे इस क्षेत्र में 3 मोबाइल बूथ भी स्थापित किए जाएगें, यहां 172 टीम मैंबर और 8 निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।