- Hindi News
- नेरवा गई एंबुलेंस, धर्मपुर जाने में आनाकानी
नेरवा गई एंबुलेंस, धर्मपुर जाने में आनाकानी
सरकारीअस्पतालों में डिलीवरी करवाने के लिए आने वाली महिलाओं को सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही 102 एंबुलेंस सेवा शिमला शहर में ही दम तोड़ने लगी है। 102 कंपनी की मनमानी के कारण महिलाएं रोज परेशान हो रही हैं। शुक्रवार को रिपन से नेरवा ले जाने से इनकार करने के बाद 102 शनिवार को उन्हें छोड़ने तो गई, लेकिन यहीं से रिपन जानी वाली एक प्रसूता को 102 कर्मियों से मन्नतें करनी पड़ी।
अस्पताल में ठियोग धर्मपुर क्यारटू गांव की रहने वाली गीता देवी को अस्पताल से छुटटी हुई तो उनके पति ललित कुमार ने 102 एबुलेंस के लिए फोन किया। इस पर उन्हें जबाव दिया गया कि 102 एबुलेंस लॉन्ग रूट पर प्रसूता महिला को छोड़ने गई है। इसलिए रविवार की सुबह आठ बजे फोन करें। उन्होंने कहा कि उनकी दूसरी एबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी है। इस पर उन्हें जबाव मिला कि यह लोकल शिमला के लिए रखी गई है। उन्होंने अस्पताल के एमएस डॉ. पीएल गोंटा से गुहार लगाई कि उन्हें 102 एबुलेंस नहीं मिल रही है अब वह घर कैसे जाएं। वहीं बार - बार मिन्नतें करने के बाद आखिरकार उन्हें करीब पौने दो बजे यह एबुलेंस छोड़ने को तैयार हो गई।
समयसारणी पर विचार करंे
प्रसुतामहिला गीता के पति ललित कुमार ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इसके लिए सही समय सारणी बनाई जाए। लोगों के साथ अस्पताल में एक तरह से हराशमेंट हो रही है। अगर सरकार चाहती है कि महिलाओं को सही ढंग से सुविधा मिले तो इस पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल में महिलाओं को छुटटी तो साढे नौ बजे के बाद होती है तो एेसे में लोग कैसे 102 एबुलेंस को सुबह आठ बजे कॉल करें कि हमें एबुलेंस चाहिए।
केएनएचको 5 एंबुलेंस
इससमय दीन दयाल अस्पताल के लिए 102 एबुलेंस दो दी गई है। जबकि कमला नेहरू अस्पताल को पांच 102 एबुलेंस दी गई है। वहीं विभाग चाहे तो दीनदयाल की दोनो एबुलेंस को भेजने के बाद कमला नेहरू से भी लोकल प्रसुता महिलाओं को छोड़ने के लिए एबुलेंस मंगा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में डिलीवरी के बाद भर्ती गीता देवी।
उच्च अधिकारियों से की शिकायत: दीनदयालअस्पताल के एमएस डॉ. पीएल गोंटा ने कहा कि उनके पास प्रसूता महिला गीता के पति ललित कुमार आए थे। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।