पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आइस स्केटिंग प्रतियोगिता हुई 10 दिन लेट

आइस स्केटिंग प्रतियोगिता हुई 10 दिन लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्कड़बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में होने वाली प्रतियोगिता मौसम की बेरुखी के कारण 10 दिन लेट है। यह कंपीटिशन कब शुरू होगा इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। शिमला की आइस स्केटिंग रिंक प्रसिद्ध खेलों में एक है, वहीं इस प्रतियोगिता में बच्चे दूर दराज क्षेत्रों से भाग लेने के लिए आते हैं।

हर साल की तरह आइस स्केटिंग रिंक में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जो कि इस बार मौसम के साथ देने के कारण लेट होता जा रहा है, अगर मौसम इसी तरह खराब होता रहा तो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना मुश्किल हो सकता है। शहर में शनिवार को भारी बारिश के कारण मौसम खराब होता जा रहा है।

क्याकहते हैं सचिव

आइसस्केटिंग रिंक के सचिव भुवनेश बंगा का कहना है कि जब मौसम साफ होगा तभी बर्फ जमाना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले मौसम गर्म होने के कारण स्केटिंग में बर्फ नहीं जमाई गई थी, लेकिन अब बारिश के चलते प्रतियोगिता रुकी हुई है। जैसे ही मौसम साफ होगा प्रतियोगिता करवा दी जाएगी।

शिमला। आइसस्केटिंग रिंक, यहां पर होने वाली प्रतियोगिता लेट हो गई है।

हर साल की तरह इस बार भी दो से पांच दिसंबर के बीच प्रतियोगिता को कराया जाना था, लेकिन अभी मौसम के खराब होने के कारण इस बार स्केटिंग प्रतियोगिता दस दिन लेट हो गई है। स्केटरों के दिलों में स्केटिंग के सपने हैं, लेकिन मौसम के खराब रहने से उनके सपने टूट भी सकते हैं। आइस स्केटिंग रिंक में अभी तक बर्फ जमाना शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते प्रतियोगिता कराने में देरी हो रही है। जहां पहले मौसम के गर्म होने से रिंक में बर्फ नहीं जमाई गई थी। वहीं अब मौसम के खराब होने से स्केटरों के सपनों पर पानी िफरता दिख रहा है। बारिश के चलते रिंक में बर्फ नहीं जमाई जा सकती है। उसी कारण आइस स्केटिंग का विंटर कार्निवाल प्रतियोगिता में देरी हो रही है।