पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अपराधियों को पकड़ने में और सक्षम होगी पुलिस’

‘अपराधियों को पकड़ने में और सक्षम होगी पुलिस’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार की सीसीटीएन (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क ) के तहत प्रदेश के 177 स्थानों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है। इसका शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पुलिस हेडक्वार्टर में किया। यह परियोजना प्रदेश में सीआईडी अपराध शाखा, 14 नियंत्रण कक्षों, फिंगर प्रिंट ब्यूरो, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और 16 सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्रों को भी जोड़ेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश पुलिस अब अपनी दक्षता को बढ़ाने के अतिरिक्त अधिक तीव्रता के साथ अंतरराज्य अपराधियों को पकड़ने में और अधिक सक्षम होगी। पुलिस कंप्यूटरीकरण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। नई परियोजना की स्थापना में भी राज्य पुलिस अग्रणी रही है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय गवर्नेंस योजना के अंतर्गत मिशन मोड में तैयार की गई है। इसमें पुलिस विभाग कार्यक्षमता में इजाफा करने के साथ-साथ त्वरित एवं पारदर्शी सेवाओं के साथ लोगों तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सिटीजन पोर्टल के माध्यम से लोगों की शिकायतों को आॅनलाइन दर्ज तथा समाधान और अन्य प्रमाणपत्र, सत्यापन, अनुमतियों सामान्य सेवाएं उपलब्ध करवा सकेगी। राज्य पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, टैक महिंद्रा के प्रतिनिधि, टीसीआईएल एवं अन्य हितधारक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

पुिलस मुख्यालय परिसर के तृतीय चरण का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।

पांच थानों से प्रोजेक्ट की शुरुआत : इसप्रोजेक्ट को पायलट आधार पर पहले शिमला के पांच थानों में शुरू किया जा रहा है। इसके बाद इसे जल्द ही प्रदेश के सभी 114 थानों में शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के अपराध के मामलों को जल्द सुलझाने में आसानी होगी। इस प्रोजेक्ट में 1 लाख डाटा ट्रांसफर और 5 हजार कर्मचारियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग दी गई है। सफल होने के बाद प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सभी 114 पुलिस थाने अपराधों और अपराधियों से जुड़े डाटा की ट्रांसफर के लिए आपस में जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को पुलिस हैड क्वाटर के तीसरे भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य सचिव पी मित्रा भी मौजूद रहे।