टांडा की दो छात्राओं को स्वाइन फ्लू
डाॅ.राजेंद्रप्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में एमबीबीएस कर रही दो छात्राएं स्वाइन फलू रोग से पीड़ित। प्रशिक्षु चिकित्सकों में स्वाइन फलू रोग की पुष्टि होने बाद मेडिकल काॅलेज टांडा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित रोगियों की संख्या तीन हो गई है। काबिलेगौर हो कि सोमवार को दो महिला प्रशिक्षु चिकित्सकों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अस्पताल के स्टूडेंट सिक रूम में भर्ती कर ब्लड टेस्ट आईजीएमसी शिमला भेजा गया था।
बुधवार को आई रिपोर्ट में दोनों ही प्रशिक्षु चिकित्सकों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुिष्ट होने बाद दोनों छात्राओं को अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में शिफ्ट किया गया है। स्वाइन फ्लू रोग से पीड़ित छात्राएं दो दिन पहले ही गोआ के टूअर से लौटी हैं। रास्ते में ही उनका पेट खराब बुखार और सिरदर्द के चलते मंगलवार को अस्पताल के स्टूडेंट सिक रूम में अंडर ऑबजर्वेशन रखा गया था। दोनों छात्राओं में स्वाइन फ्लू रोग की पुष्टि होने बाद काॅलेज प्रशासन ने एहितयात के तौर पर गोआ टूअर पर गए अन्य स्टूडेंटस जो कि हॉस्टल में रहते हैं। उनके भी ब्लड टेस्ट करवाने मेडिकल चैकअप करने का निर्णय लिया है। गोआ के टूअर पर काॅलेज के 42 स्टूडेंट्स गए थे। डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश सूद ने बताया कि काॅलेज में एमबीबीएस की दो छात्राओं के ब्लड की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू रोग पॉजीटिव पाया गया है। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद दोनों को स्टूडेंट आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू कर दिया है। डाॅ. सूद ने बताया कि दोनों छात्राएं दो दिन पहले ही गोआ के टूअर से लौटी हैं। इस टूअर पर गए अन्य छात्र छात्राओं को भी सावधानियां बरतने मेडिकल चैकअप करवाने की हिदायतें दी गई हैं।
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें
डाॅ.दिनेश सूद ने बताया कि स्वाइन फ्लू रोग मूलता एच 1 एन 1 वायरस के चलते होता है। इससे बचाव के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोनें चाहिए। थोड़े कम पका मास अंडे का सेवन नहीं करने विटामिन सी का अधिक सेवन करने के लिए अमरूद्ध, संतरा, आम, नींबू खाएं। हाथ में ना छींके। छींकते समय टीशू पेपर का इस्तेमाल करें सांस की बीमारी से पीड़ित रोगी से दूरी बनाए रखें। तेज बुखार, सिर, बदन दर्द जुकाम होने पर शीघ्र मेडिकल चैकअप करवाएं। काॅलेज में प्रशिक्षु स्टूडेंट्स को सावधानियों बारे जागरूक किया जा रहा है।