- Hindi News
- निदेशक ने औषधीय पौधों की खेती की बागबानों दी जानकारी
निदेशक ने औषधीय पौधों की खेती की बागबानों दी जानकारी
रामपुर बुशहर| वनअनुसंधान संस्थान शिमला द्वारा राष्ट्रीय औषधीय पादार्थ बोर्ड के तत्वाधान से शनेरी में मूल्यवान एवं महत्वपूर्ण अतीस, चौरा, वन ककड़ी एवं औषधीय पौधों की खेती के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सेवानिवृत परियोजना निदेशक बागवानी तकनीकी मिशन के डॉ पीएस ठाकुर ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान हिमाचल वन अनुसंधान से आये वैज्ञानिक डॉ संदीप शर्मा, डॉ जगदीश सिंह, डॉ बनीता बिष्ट ने प्रदेश में पाये जाने वाले प्रमुख एवं बहुमूल्य औषधीय पौधों के पहचान उपयोग कृषि तकनीक के बारे में बताया।