पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्याध्यापकों के 320 पद पर पदोन्नति दे सरकार

मुख्याध्यापकों के 320 पद पर पदोन्नति दे सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलराजकीय अध्यापक संघ की ओर से मुख्याध्यापकों के 320 पदों पर इसी माह पदोन्नति करने की मांग की है। बुधवार को संघ के प्रतिनिधमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक शशि भूषण शेखरी से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने मांग रखी की मुख्याध्यापकाें के खाली चल रहे पदों पर फरवरी माह में ही पदोन्नति करनी चाहिए। ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़े। संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से इसी माह रिक्त पदों को भरने का आश्वासन मिला है। इसके अलावा 16 पीजीटी के विषयों का जो पैनल संघ की ओर तैयार किया गया है, उसमें भी मार्च माह में पदोन्नति की उम्मीद है। उनका कहना है कि जिन विषयों में लंबे समय से पदोन्नति नहीं हुई है, इनमें कम से कम सौ पदों पर प्रमोशन होनी चाहिए। इसमें प्रमोशन नहीं हुई ताे संघ को मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षा निदेशक से स्कूल कैडर के अधिकारी एमएल आजाद को बैठने के लिए उचित व्यवस्था होने के मामले को भी उठाया। संघ का कहना है कि अतिरिक्त निदेशक को छह माह बाद भी बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में स्कूल कैडर के अधिकारी की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यदि इनके बैठने की सही व्यवस्था नहीं हुई तो मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत करेंगे।