पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्रमादित्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रति ढुलमुल रवैया: सुरजीत

विक्रमादित्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रति ढुलमुल रवैया: सुरजीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर|शिमला मेंहुए मारपीट मामले में विक्रमादित्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में प्रदेश सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। यह बात भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इस तरह का रवैया लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

ऐसे सरंक्षणों से गलत संदेश जा रहा है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही उल्टे केस अब दर्ज किए जा रहे हैं, उन्हें मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उक्त हमला पूर्व नियोजित और एक तरफा था, इसकी जांच भी नहीं करवाई जा रही। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ ऐसा भेदभाव जारी रहा, तो संगठन धरने-प्रदर्शन जारी रखेगा।