पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवक्ता संघ ने की मांग, प्रिंसिपल पदोन्नति में बढ़े प्रवक्ताओं का कोटा

प्रवक्ता संघ ने की मांग, प्रिंसिपल पदोन्नति में बढ़े प्रवक्ताओं का कोटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलप्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रिंसिपल पदों पर पदोन्नति में प्रवक्ताओं को उनकी संख्या के आधार पर पदोन्नति कोटा 95 फीसदी करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कल्याण भंडारी का कहना है कि वर्तमान समय में प्रदेश भर में लगभग 850 मुख्याध्यापकों के साथ प्रवक्ताअों की संख्या लगभग 18 हजार हैं। प्रिंसिपल की पदोन्नति में मुख्याध्यापकों और प्रवक्ताओं का अनुपात 50:50 हैं, जो कि तर्क संगत नहीं है। उनका कहना है कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति में यह काेटा मुख्याध्यापक और प्रवक्ताअों की संख्या के अाधार पर निश्चित करने की मांग की है।