पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण के मलबे से हो रहा है गिरी का पानी दूषित

सड़क निर्माण के मलबे से हो रहा है गिरी का पानी दूषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^सैंज खड्ड से ठियोग के लिए बनी पेयजल योजना में विभाग ने चार फिल्टर लगा रखे हैं। खड्ड में मलबे को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने कई बार सड़क पर निर्माण कर रही एजेंसी को लिखा है। राजेन्द्रखाबला, सहायक अभियंता, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग

ठियोग| ठियोगहाटकोटी सड़क की चौड़ाई के कार्य के चलते सड़क पर हो रही खुदाई का मलबा गिरी खड्ड में आने के कारण इस खड्ड का पानी दूषित हो रहा है। इस खड्ड से नगर के लिए उठाऊ पेयजल योजना बनी हुई है और शिमला सहित कई आसपास की पंचायतों के लिए भी इसी खड्ड से पानी की सप्लाई होती है। पिछले कई सालों से इस सड़क का कार्य जारी है और छैला से कोटखाई के बीच कई स्थानों पर सड़क की कटिंग का मलबा खड्ड में जाता है। ठियोग में पिछले कुछ दिनों से नलों में मटमैला पानी रहा है। पिछले साल भी जब सड़क पर कटिंग का कार्य चल रहा था पानी दूषित होकर लोगों के घरों में पहुंच रहा था। इस सड़क की कटिंग के लिए बनी डंपिंग साइटों से भी बारिश होने पर मिट्टी खड्ड में जा मिलती है।

छैलाकी गंदगी भी खड्ड में

व्यवसायिककेंद्रो छैला,गुम्मा,कोटखाई आदि से भी गंदगी इसी खड्ड में आती है इन कस्बों गांवों में गंदगी और कूड़े कचरे के प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होने पर कस्बे का सारा मलमूत्र और गंदगी खड्ड के पानी में जा मिलती है। इस गंदगी के कारण इस खड्ड का पानी पीने वालों को कई प्रकार की बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।