- Hindi News
- पेरेंट्स ने लगाया कैंप में बच्चों को भूखा रखने का आरोप
पेरेंट्स ने लगाया कैंप में बच्चों को भूखा रखने का आरोप
ऊनाक्रिकेट कैंप के लिए शिमला से गए 20 खिलाड़ियों को प्रबंधकों ने बिना लंच के लिए ऊना पहुंचा दिया। मामला वीरवार को है, जब सुबह 9 बच्चे आईएसबीटी से यह बच्चे ऊना के लिए बस में निकले। रास्ते भर बच्चे खाने के लिए देखते रहे मगर प्रबंधकों ने बिना खानपान के लिए उन्हें पहुंचा दिया। इस दौरान कुछ बच्चों ने इसके बारे में अपने परिजनों को भी सूचित किया। हालांकि प्रबंधकों का दावा कि रास्ते में कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, इसके लिए उन्हें फ्रूट जूस दिए गए। खाना खाने के लिए अधिकांश बच्चों ने मनाही दे दी थी। इसके अतिरिक्त बस भी करीब 15 मिनट रास्ते में रूकी। इस दौरान लंच करने का समय नहीं लगा। मगर ऊना पहुंचते ही बच्चों को खाना खिलाया गया। ऊना खेलने के लिए गए खिलाडिय़ों के अभिभावकों ने एचपीसीए की शिमला यूनिट के प्रबंधकों पर बच्चों का खाना देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कैंप के लिए प्रबंधकों को प्रति बच्चा 1500 रुपए दिए हैं। इसमें बच्चों के ब्रेकफास्ट, लंच डीनर के साथ मैच के दौरान नाश्ता देने का प्रावधान करने की बात कही गई थी।
^में बस 20 मिनट के लिए रूकी थी। इसके अतिरिक्त कई बच्चों की तबीयत बस में खराब हो गई थी। इसलिए उन्होंने खाने के लिए मना किया। अमिताभशर्मा, एचपीसीए शिमला यूनिट सेक्रेटरी