पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैसेंजर आॅफ गाॅड फिल्म का सिंह सभा करेगी विरोध

मैसेंजर आॅफ गाॅड फिल्म का सिंह सभा करेगी विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | मैसेंजरआफ गाॅड फिल्म का शिमला सिंह सभा विरोध करेगी। सभा का कहना है कि शिमला के किसी भी थियेटर में यदि यह फिल्म दिखाई गई तो इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही जिला उपायुक्त को भी इस मामले में शिकायत पत्र सौंपेंगे। सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह का कहना है कि शिमला के सिनेमा घर में इस फिल्म को नहीं दिखाना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति की फिल्म को दिखाना लोगों को ठेस पहुंचाता है, जो खुद को भगवान समझता है। ऐसे में यदि इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो वह विरोध प्रदर्शन के साथ प्रशासन पर भी फिल्म को बंद करवाने के लिए दबाव बनाएंगे।